पुलिस चौकी फगुरम क्षेत्र में अवैध शराब पर बड़ी कार्यवाही

==चैनल प्रमुख हलधर रात्रे 7974343059==

पुलिस चौकी फगुरम क्षेत्र में अवैध शराब पर बड़ी कार्यवाही

श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय सक्ती सुश्री अंकिता शर्मा के द्वारा जिले के थाना एवं चौकी क्षेत्र मे लगातार प्रभावी कार्यवाही हेतु निर्देश दिये जा रहे है निर्देश के पालन में चौकी फगुरम प्रभारी सहायक उप निरीक्षक संतोष तिवारी के द्वारा लगातार अवैद्य शराब के खिलाफ कार्यवाही किया जा रहा है इसी क्रम मे आज दिनांक 09.08.2025 को चौकी प्रभारी संतोष तिवारी को जरिये मुखबीर सुचना मिला कि एक व्यक्ति अपने मोटर सायकल में बिकी करने हेतु भारी मात्रा मे अवैद्य कच्ची महुआ शराब रख कर परिवहन कर रहा है मुखबीर सुचना के बारे मे अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय श्री हरीश यादव एवं एस.डी.ओ.पी. महोदय डभरा श्रीमति अंजली गुप्ता एवं थाना प्रभारी डभरा निरीक्षक श्री कमल किशोर महतो को अवगत कराकर उनसे उचित दिशा निर्देश प्राप्त कर सूचना तस्दीक हेतु प्रधान आरक्षक लक्ष्मीनारायण राठौर के द्वारा एवं अन्य स्टाफ व गवाहो के साथ आरोपी देवधर साण्डे पिता ठण्डाराम साण्डे उम्र 19 वर्ष निवासी ग्राम जमगहन थाना मालखरौदा जिला सक्ती को ग्राम बरतुंगा छोटे नहर पुल के पास घेराबंदी कर रेड कार्यवाही किये एवं मौके पर तलाशी / बरामदगी पंचनामा तैयार कर आरोपी के कब्जे से एक काला रंग का हीरो H F डीलक्स मोटर सायकल क्रमांक C G 11 A V 2553 जिसमे हरा, सिल्वर रंग का पट्टी लगा है मे एक प्लास्टिक सफेद रंग की बोरी के अंदर प्लास्टिक पन्नी में भरी 20 लीटर लगभग हाथ भट्टी से बनी कच्ची महुआ शराब किमती लगभग 2000 रू. कुल जुमला 32,000 ₹ को बरामद किया गया। आरोपी के द्वारा जप्त शराब के संबंध में कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नही कर पाने पर शराब को जप्त कर अपराध क्रमांक 256/2025 धारा 34 (2), 59 (क) आबकारी एक्ट के तहत अपराध कायम कर आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेजा गया है। उक्त कार्यवाही में चौकी फगुरम प्रभारी स.उ.नि. संतोष तिवारी, प्रधान आरक्षक लक्ष्मीनारायण राठौर, प्रधान आरक्षक टीकम सिंह साव, प्रधान आरक्षक अश्वनी सिदार, आरक्षक अनिल रात्रे, आरक्षक संतोष गोंड़, एवं आरक्षक अविनाश देवांगन का योगदान रहा।

7k network
Recent Posts

जांजगीर चांपा पुलिस को मिली बड़ी सफलता, पाकिस्तान समर्थित स्लीपर सेल का सदस्य गिरफ्तार, ISI से संपर्क के मिले सबूत पंजाब से आकर अकलतरा में रह रहा था युवक, महत्वपूर्ण लोकेशन और सूचनाएं पाकिस्तान भेजता था

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर सांसद लोकसभा क्षेत्र जांजगीर चांपा श्रीमती कमलेश जांगड़े जी के गरिमामय उपस्थिति में 21 जून 2026 को आज सामुदायिक भवन सक्ती में सुबह 7 बजे से जिला स्तरीय योग दिवस कार्यक्रम का हुआ आयोजन