==प्रदेश रिपोर्टर हेमंत किशोर राठौर 8349983803==
अवैध रेत परिवहन पर पूंजीपथरा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 9 ट्रैक्टरों को किया जप्त
24 अगस्त छत्तीसगढ़ रायगढ़ पुलिस अधीक्षक दिव्यांग कुमार पटेल के दिशा-निर्देशन और डीएसपी सुशांतो बनर्जी के मार्गदर्शन में थाना पूंजीपथरा पुलिस ने आज सुबह अवैध रेत परिवहन पर बड़ी कार्रवाई की है
जानकारी के अनुसार रेत के अवैध परिवहन की सूचनाओं को गंभीरता से लेते हुए थाना प्रभारी निरीक्षक राकेश मिश्रा के नेतृत्व में पुलिस टीम ने सरायपाली बाजार चौक पर चेकिंग अभियान चलाया इस दौरान 9 ट्रैक्टर बिना रॉयल्टी रेत का परिवहन करते पकड़े गए वाहन चालकों द्वारा राॅयल्टी आदि को लेकर संतोषजनक जवाब नहीं देने पर सभी पर धारा 106(1) BNSS के तहत कार्रवाई की गई है और सूचना खनिज विभाग को भी दी गई है थाना प्रभारी राकेश मिश्रा ने बताया कि पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन में अवैध शराब, कबाड़ और बहुमूल्य खनिजों पर लगातार निगरानी रखी जा रही है और ऐसी कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी देखिए न्यूज एक्सप्रेस में प्रदेश रिपोर्टर हेमंत किशोर राठौर कि रिपोर्ट में








