==चैनल प्रमुख हलधर रात्रे 7974343059==
दिनांक: 25 अगस्त 2025 शासकीय स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट हिंदी माध्यम विद्यालय, कसेरपारा,सक्ति में विकासखंड स्तरीय युवा संसद प्रतियोगिता का भव्य आयोजन संपन्न हुआ।


दिनांक 25 अगस्त 2025 को शासकीय स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट हिंदी माध्यम विद्यालय, कसेरपारा, सक्ति में विकासखंड स्तरीय युवा संसद प्रतियोगिता का भव्य आयोजन संपन्न हुआ। यह प्रतियोगिता विकासखंड शक्ति, जिला शक्ति के अंतर्गत आयोजित की गई, जिसका संचालन प्राचार्य श्रीमती पी. गबेल के कुशल निर्देशन तथा व्याख्याता श्री देवाशीष बनर्जी के कुशल मार्गदर्शन में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ । विशेष उल्लेखनीय तथ्य यह रहा कि बहुत कम समय में ही प्रभारी शिक्षक के अथक प्रयासों और दिन-रात की मेहनत, छात्र-छात्राओं की भरपूर लगन, व अवकाश के दिनों में भी शिक्षक व छात्रों का स्कूल में अभ्यास कराना के परिणामस्वरूप इस प्रतियोगिता को निर्धारित तिथि पर उत्कृष्ट ढंग से संपन्न कराया गया।
कार्यक्रम के अवसर पर शाला प्रबंधन समिति की अध्यक्ष श्रीमती पुष्पेंद्री कसेरा सहित अन्य गणमान्यजन उपस्थित रहे। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में जिला शिक्षा अधिकारी डॉ. श्रीमती कुमुदिनी बाग द्विवेदी, श्री राकेश अग्रवाल तथा जन्मशाला प्रबंधन समिति के सदस्यों सहित कई विशिष्ट अतिथियों ने अपनी गरिमामयी उपस्थिति प्रदान की।उन्होंने अपने उद्बोधन में कहा कि इस प्रकार के आयोजन से बच्चों में संसद की वास्तविक कार्यवाही को जानने के साथ साथ समसामयिक मुद्दों का ज्ञान,भाषायी कौशल व स्वस्थ वाद विवाद की क्षमता का विकास होता है।
सहयोगी शिक्षिका करीम मेडम रही।
यह प्रतियोगिता विकासखंड शक्ति स्तर पर आयोजित की गई, जिसमें पूरे विकासखंड से केवल शासकीय स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट हिंदी माध्यम विद्यालय, कसेरपारा, शक्ति ने अपनी सहभागिता निभाकर पूरे शक्ति विकासखंड का, विद्यालय का गौरव बढ़ाया।
विगत वर्ष भी आत्मानन्द कसेर पारा हिन्दी माध्यम के विद्यार्थियों और प्रभारी शिक्षकों के लगन, समर्पण, से संभाग स्तरीय युवा संसद प्रतियोगिता में भी
बेस्ट अपोजिसन(उत्कृष्ट विपक्ष)का खिताब इसी स्कूल ने प्राप्त किया था।
कार्यक्रम की सबसे खास बात यह रही कि दर्शक दीर्घा में बैठे लोगों ने अपने उद्बोधन में कहा कि ऐसा प्रतीत हो रहा था मानो पूरा संसद भवन यहीं आकर बैठ गया हो।
प्रतियोगिता के दौरान समसामयिक मुद्दों पर सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच तीखी नोकझोंक और प्रभावशाली बहस हुई, जिससे ऐसा आभास हो रहा था मानो संसद की वास्तविक कार्यवाही मंच पर जीवंत हो गई हो।
संसद की कार्यवाही की शुरुआत राष्ट्रपति के अभिभाषण से हुई और अंत में विपक्ष द्वारा वॉकआउट करते हुए नारेबाज़ी भी की गई। इस पूरे आयोजन के दौरान दर्शकों और विद्यार्थियों ने जोरदार तालियों के माध्यम से प्रतिभागी छात्र-छात्राओं का उत्साहवर्धन किया। कार्यक्रम में बच्चों की वेशभूषा भी आकर्षण का केंद्र रही। ऐसा प्रतीत हो रहा था मानो भारत के सभी राज्यों के सांसद एक ही मंच पर एकत्रित हो गए हों, जिसमें बंगाली, मराठी, गुजराती, ओड़िया, छत्तीसगढ़ी, पंजाबी, बिहारी और कश्मीरी परिधानों की झलक देखने को मिली।








