==चैनल प्रमुख हलधर रात्रे 7974343059==
जिले में राज्य स्तरीय टीम द्वारा किया गया औचक निरीक्षण
खाद की कालाबाजारी व अधिक कीमत पर बेचने वालों पर होगी कार्यवाही


सक्तीः- राज्य स्तरीय टीम द्वारा दिनांक 02.09.2025 को सक्ती जिला अंतर्गत विकास खण्ड सक्ती के निजी खुदरा एवं थोक उर्वरक विकय स्थल व गोदाम का औचक निरीक्षण किया गया। श्री राहुल देव संचालक कृषि (आई.ए.एस.) छ.ग. के निर्देशन पर श्री चिरंजीव सरकार उप संचालक कृषि, श्री रितेश मुटघरे सहायक संचालक कृषि, (संचालनालय कृषि) एंव श्री एम के चौहान संयुक्त संचालक कृषि बिलासपुर एवं जिले के अधिकारियों द्वारा सक्ती विकास खण्ड में मेसर्स ज्ञानीराम चंदगीराम के खुदरा एवं थोक विकय केन्द्रो का निरीक्षण किया गया। जिसमें रिटेल गोदाम का यूरिया का भण्डारण अन्यंत्र भण्डार गृह में भण्डारण करने व जैव उत्प्रेरकों का बिना वैध स्त्रोत प्रमाण पत्र व्यवसाय किया जाना पाया गया। संबंधित फर्म के द्वारा अन्यत्र भण्डारण पाये जाने के कारण यूरिया 0.99 मेट्रिक टन विक्रय पर प्रतिबंध एवं सीज की कार्यवाही की गई है।
विकास खाद भण्डार में राज्य स्तरीय टीम द्वारा निरीक्षण के दौरान यह पाया गया कि मूल्य सूची बोर्ड का प्रदर्शन नही होना, केस मेमो, स्कंध पंजीयन का संधारण उचित तरीके से नहीं पाया गया संबंधित फर्म को कारण बताओं नोटिस जारी कर सात दिवस के भीतर जवाब प्रस्तुत करने हेतु समय दिया गया है। जवाब संतोषप्रद नही पाये जाने की स्थिति में संबंधित के विरूध्द उर्वरक गुण नियंत्रण आदेश-1985 के तहत प्राधिकार पत्र निलंबन की कार्यवाही की जायेगी। साथ ही कीटनाशी व्यवसाय में भी अनियमितता पाई गई है, अनियमितता पाई जाने के कारण कीटनाशी अधिनियम 1968 के प्रावधानों का उल्लंघन पाये जाने के कारण संबंधित फर्म को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है।
राज्य स्तरीय टीम द्वारा किसानों को खरीफ हेतु उचित मूल्य पर खाद तथा उच्च गुणवत्तायुक्त कीटनाशक मिल सके इस हेतु जिले में कार्यरत उर्वरक निरीक्षक / कीटनाशी निरीक्षक को सतत् निरीक्षण कर अनियमितता पाये जाने पर कड़ी कार्यवाही कर निरीक्षण प्रतिवेदन संचालनालय कृषि को उपलब्ध कराने के निर्देश दिये गये है।








