डॉक्टर भीमराव अम्बेडकर शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय आंडील में शाला प्रबंधन एवं विकास समिति तथा छात्र /छात्राओं द्वारा शिक्षक सम्मान समारोह -2025 आयोजित मनाया गया शिक्षक दिवस

==चैनल प्रमुख हलधर रात्रे 7974343059==

डॉक्टर भीमराव अम्बेडकर शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय आंडील
में शाला प्रबंधन एवं विकास समिति तथा छात्र /छात्राओं द्वारा शिक्षक सम्मान समारोह -2025 आयोजित मनाया गया शिक्षक दिवस

आज दिनांक 06/09/2025 दिन-शनिवार को डॉ. भीमराव अम्बेडकर शासकीय उच्चतर माध्य. विद्यालय आडिल में शिक्षक दिवस समारोह आयोजित किया गया जिसमे समिति के अध्यक्ष माखन लाल गबेल, गांव के सरपंच नागेंद्र कुमार सामले, सांसद प्रतिनिधि विश्वनाथ साहू, समिति के सदस्य कार्तिक राम साहू, लक्ष्मण साहू, श्रीमती बिन्दा गबेल, श्रीमती जानकी बाई गबेल, सेवा निवृत्त शिक्षक, ओम प्रकाश गबेल, शत्रुघन लाल गबेल, भूत पूर्व प्राचार्य बी. एल. सिदार एवं अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।
कार्यक्रम का शुभारंभ माँ सरस्वती एवं डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन का पूजन पूर्व प्राचार्य बी. एल. सिदार, सेवा निवृत शिक्षक ओम प्रकाश गबेल, शत्रुघ्न लाल गबेल एवं संस्था के प्रभारी प्राचार्य डी. के साहू, प्रधान पाठक कोमल सिंह पैकरा एवं वरिष्ठ ब्याख्याता एल. आर. रात्रे के द्वारा किया गया। समिति के अध्यक्ष श्री माखन लाल गबेल एवं सदस्यों द्वारा सभी शिक्षक/ शिक्षका ओ का थाली में आरती सजा कर पूजन कर स्वागत किया गया एवं माखन लाल गबेल एवं साथी द्वारा गुरु वंदना पर भजन गाए तथा समिति के सदस्यों द्वारा उपहार भेट किए तथा विद्यार्थी परिषद के अध्यक्ष वीरेंद्र यादव के नेतृत्व में सभी शिक्षक / शिक्षिकाओं का स्वागत एवं उपहार भेट किया गया है। छात्रों के द्वारा सभी शिक्षकों से कई रोचक खेल कराया गया जिनमे मटका फोड़, गीत, कविता, आदि प्रमुख है। छात्रों का नेतृत्व एवं शिक्षक दिवस समारोह कार्यक्रम सराहनीय रहा। कार्यक्रम का संचालन कक्षा 12 वीं विज्ञान छात्र देव कुमार गबेल ने किया एवं आभार प्रदर्शन संस्था के प्रभारी प्राचार्य श्री डी. के. साहू ने किया।

7k network
Recent Posts

जांजगीर चांपा पुलिस को मिली बड़ी सफलता, पाकिस्तान समर्थित स्लीपर सेल का सदस्य गिरफ्तार, ISI से संपर्क के मिले सबूत पंजाब से आकर अकलतरा में रह रहा था युवक, महत्वपूर्ण लोकेशन और सूचनाएं पाकिस्तान भेजता था

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर सांसद लोकसभा क्षेत्र जांजगीर चांपा श्रीमती कमलेश जांगड़े जी के गरिमामय उपस्थिति में 21 जून 2026 को आज सामुदायिक भवन सक्ती में सुबह 7 बजे से जिला स्तरीय योग दिवस कार्यक्रम का हुआ आयोजन