अवैध शराब कारोबारी पर आबकारी वृत्त मालखरौदा की कार्रवाई

अवैध शराब कारोबारी पर आबकारी वृत्त मालखरौदा की कार्रवाई

दिनांक   *06.09.2025*
➡️ कायम प्रकरण –  01,                    
➡️ गिरफ्तार आरोपी –  01,                
➡️ जप्त मदिरा   –   *12*  *लीटर महुआ शराब* *250* कि ग्रा महुआ लाहन ।
                      

➡️ सक्ती कलेक्टर श्री अमृत विकास तोपनो सर के निर्देश पर और प्रभारी जिला आबकारी अधिकारी श्री नितिन शुक्ला सर के मार्गदर्शन में  आज *दिनांक 06/09/25*  को   *ग्राम कुर्दा*  में भुनेश्वर खूंटे द्वारा महुआ शराब बनाकर अपने घर में बिक्री हेतु छुपा के रखने की मुखबिर सूचना प्राप्त होने पर मय स्टाफ *ग्राम  ग्राम कुर्दा थाना मालखरौदा* निवासी   *भुनेश्वर खूंटे पिता हरिदास*  के रहवासी मकान की विधिवत् सूक्ष्मता से जांच करने पर रहवासी मकान से दो नग 05 लीटर क्षमता वाली पीले रंग की प्लास्टिक जरीकेन प्रत्येक में 5-5 लीटर भरी व दो लीटर क्षमता वाली बॉटल में भरी 02 लीटर  *कुल मात्रा 12 लीटर*  हाथभट्टी महुआ शराब व 14 नग प्लास्टिक बोरियों व डिब्बों में भरी *कुल 250 कि ग्रा महुआ लाहन* बरामद  होने से आब अधि की धारा 34(2) के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया। न्यायालय से प्राप्त न्यायिक रिमांड पर आरोपी को जेल निरुद्ध की कार्यवाही की जा रही है ।

                     उपरोक्त कार्रवाई में वृत्त मालखरौदा प्रभारी कोमल प्रसाद सिदार, जैजैपुर प्रभारी घनश्याम प्रधान , आब मु आर रघुनाथ पैकरा, आबकारी स्टाफ कमलेश यादव, परसराम कहरा, भारती यादव का सराहनीय योगदान रहा ।

7k network
Recent Posts

जांजगीर चांपा पुलिस को मिली बड़ी सफलता, पाकिस्तान समर्थित स्लीपर सेल का सदस्य गिरफ्तार, ISI से संपर्क के मिले सबूत पंजाब से आकर अकलतरा में रह रहा था युवक, महत्वपूर्ण लोकेशन और सूचनाएं पाकिस्तान भेजता था

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर सांसद लोकसभा क्षेत्र जांजगीर चांपा श्रीमती कमलेश जांगड़े जी के गरिमामय उपस्थिति में 21 जून 2026 को आज सामुदायिक भवन सक्ती में सुबह 7 बजे से जिला स्तरीय योग दिवस कार्यक्रम का हुआ आयोजन