सक्ति जिला के मालखरौदा अंतर्गत आने वाले शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय जमगहन में मनाया गया शिक्षक दिवस

सक्ति जिला के मालखरौदा अंतर्गत आने वाले शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय जमगहन में मनाया गया शिक्षक दिवस

आज दिनाक 06/09/2025 दिन शनिवार को शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय जमगहन में संयुक्त रूप से शा.प्रा.शा. बरभाटा पारा जमगहन एवं पू. मा. विद्यालय जमगहन के तत्वाधान में हर्ष उल्लास के साथ विद्यालय के छात्र / छात्राओं के व्दारा शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया जिसमें शाला प्रबंधन समिति के अध्यक्ष श्री यतेन्द्र खूंटे जी ग्राम पंचायत जमगहन के सरपंच प्रतिनिधि श्री जीतेन्द्र खूंटे जी एवं शाला के प्राचार्य श्री अधार सिंह सिदार, शासकीय पूर्व मा. विद्यालय जमगहन के प्रधान पाठक श्री गुलाब सिंह यादव शासकीय प्रा.शा. बरभाटा पारा जमगहन के प्रधान पाठक श्री खेम लाल कुर्रे जी एवं श्री राजेश सिंह भोई , श्री योगेश कुमार सिंह, श्री भरत लाल कुर्रे, श्री राजू कुर्रे, श्री मालिक राम जांगडे, श्री हरप्रसाद कश्यप, श्रीमती शांति दिव्य मनोहर, सुश्री तृषा खूटे, सुश्री ज्योति बंजारे, श्री योगेश कुमार कुर्रे , श्री रंजीत कुमार सांडे समस्त स्टाफ एवं गणमान्य नागरिक विशेष रूप से उपस्थिति रहे ।

कार्यक्रम का शुभारंम मां सरस्वती, डॉ सर्वपल्ली राधाकृष्णन, बाबा साहब भीमराव अम्बेडकर का दीप प्रज्ज्वलन एवं पूजन किया गया | कार्यक्रम में प्राचार्य श्री अधार सिंह सिदार जी के व्दारा बच्चों को अच्छी तरह पढाई करने कड़ी मेहनत करने के लिए प्रेरित किया गया, शाला प्रबंधन समिति के अध्यक्ष श्री यतेन्द्र खूंटे जी के व्दारा बच्चों को पढाई करके उज्ज्वल भविष्य का निर्माण करने की बात कहा गया, शासकीय पूर्व मा. विद्यालय जमगहन के प्रधान पाठक श्री गुलाब सिंह यादव जी के व्दारा बच्चों को पढाई करने एवं सफलता में अनुशासन के महत्व के बारे बात कहा गया, व शासकीय प्रा. शा. बरभाटा पारा जमगहन के प्रधान पाठक श्री खेम लाल कुर्रे जी के व्दारा बच्चों को विद्यार्थी जीवन में पढाई के महत्व के बारे बताया व शिक्षा के प्रति उनको प्रेरित किया गया साथ ही संस्था के प्राचार्य सिदार सर शाला प्रबंधन समिति के अध्यक्ष को सफल संचालन के लिये विशेष रूप से धन्यवाद ज्ञापित किया गया | विद्यार्थियों व्दारा गुरुवंदना के साथ कविता, गीत, भाषण एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमे विद्यार्थी परिषद् से शाला नायक विद्या, उप नायक सुहानी कक्षा 11वीं की कक्षा नायक प्रियंका समस्त शाला प्रतिनिधियों का विशेष रूप से कार्यक्रम को सफल बनाने में विशेष रूप सहयोग रहा हैं।

7k network
Recent Posts