आरोपी सुदामा श्रीवास के साथ अवैध सट्टा के खेल में संलिप्त आरोपीगण तिलेश्वर श्रीवास एवं विजय श्रीवास गिरफ्तार

==चैनल प्रमुख हलधर रात्रे 7974343059==

दिनांक 23.09.2025
थाना सक्ती, जिला सक्ती (छ.ग.)
अपराध क्रमांक 114/2025, धारा 06, 07 छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022

आरोपी सुदामा श्रीवास के साथ अवैध सट्टा के खेल में संलिप्त आरोपीगण तिलेश्वर श्रीवास एवं विजय श्रीवास गिरफ्तार
——000—–
मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि पूर्व में आरोपी सुदामा श्रीवास पिता छेदीलाल श्रीवास उम्र 40 वर्ष साकिन वार्ड कमांक 05 सक्ती को सट्टा खेलाते पाये जाने पर उसके कब्जे से सट्टा पट्टी लिखा हुआ कागज, नगदी रकम 220 रूपये तथा 01 नग मोबाईल जप्त कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया था। प्रकरण में श्रीमान पुलिस अधीक्षक सुश्री अंकिता शर्मा द्वारा सट्टा खेलाने वाले के साथ साथ सट्टा खेलने वालों के विरूद्ध कार्यवाही के दिये गये दिशा निर्देशों के परिपालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री हरिश यादव एवं अनुविभागीय अधिकारी(पुलिस) श्री मनीष कुंवर के मार्गदशन में विवेचना पर आरोपी (01.) तिलेश्वर श्रीवास पिता रूपसाय श्रीवास उम्र 26 वर्ष साकिन मंद्रागोढ़ी थाना सक्ती व सक्ती (छ0ग0) (02.) विजय श्रीवास उर्फ विक्की पिता मदन श्रीवास उम्र 34 वर्ष साकिन्न वार्ड क्रमांक 05 पुरेन्हापारा सक्ती द्वारा पूर्व में गिरफ्तार आरोपी सुदामा श्रीवास से सट्टा खेलना साक्ष्य पाये जाने से आरोपियों को पतासाजी कर गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड हेतु माननीय न्यायालय भेजा गया था जो मुताबिक आदेश माननीय न्यायालय के जेल दाखिल आरोपियों को किया गया है।
उपरोक्त कार्यवाही में निरीक्षक लखन लाल पटेल (थाना प्रभारी सक्ती) के नेतृत्व में सउनि एंथोनी एक्का, आरक्षक जोगेश राठौर की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

7k network
Recent Posts

जांजगीर चांपा पुलिस को मिली बड़ी सफलता, पाकिस्तान समर्थित स्लीपर सेल का सदस्य गिरफ्तार, ISI से संपर्क के मिले सबूत पंजाब से आकर अकलतरा में रह रहा था युवक, महत्वपूर्ण लोकेशन और सूचनाएं पाकिस्तान भेजता था

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर सांसद लोकसभा क्षेत्र जांजगीर चांपा श्रीमती कमलेश जांगड़े जी के गरिमामय उपस्थिति में 21 जून 2026 को आज सामुदायिक भवन सक्ती में सुबह 7 बजे से जिला स्तरीय योग दिवस कार्यक्रम का हुआ आयोजन