सक्ति जिला शिक्षा अधिकारी डॉक्टर कुमुदिनी वाघ द्विवेदी ने की औचक निरीक्षण

==चैनल प्रमुख हलधर रात्रे 7974343059==

सक्ति जिला शिक्षा अधिकारी डॉक्टर कुमुदिनी वाघ द्विवेदी ने की औचक निरीक्षण

जिला शिक्षा अधिकारी एवं विकासखंड शिक्षा अधिकारी सक्ति के द्वारा सक्ति विकासखंड के दूरस्थ अंचल में स्थित स्कूलो शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला नगरदा,कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय नगरदा एवं सुंदरेली में स्थित निजी विद्यालय विवेकानंद माध्यमिक शाला का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान उच्चतर माध्यमिक विद्यालय नगरदा में व्यवस्थित रूप से हो रही पढ़ाई को देखकर जिला शिक्षा अधिकारी महोदया के द्वारा प्रशन्नता व्यक्त की गई ,साथ एक अनुपस्थित व्याख्याता चंद्रशेखर को अवैनिक करने हेतु नोटिस जारी किया गया ।संस्था के प्राचार्य श्री छतराम सिदार को संकुल अंतर्गत समस्त विद्यालयों का लगातार निरीक्षण करने एवं गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदाय करने हेतु निर्देशित किया गया । तत्पश्चात जिला शिक्षा अधिकारी महोदया द्वारा सुंदरेली स्थित विवेकानंद माध्यमिक शाला का निरीक्षण किया गया निरीक्षण के दौरान एक ही कमरे में दो-दो कक्षाएं संचालित होना, अप्रशिक्षित शिक्षक- शिक्षिकाओं के द्वारा अध्यापन कार्य कराया जाना, विद्यालय के प्रधान पाठक का अनुपस्थित रहना, विद्यालय संचालन समिति की जानकारी नहीं होना। वेंटीलेशन एवं स्वच्छता की व्यवस्था नहीं होना, कुछ बच्चों के लगातार अनुपस्थित रहना जैसी स्थिति देखकर गहरी नाराजगी व्यक्त की गई। संकुल शैक्षिक समन्वयक, संकुल प्राचार्य एवं उक्त संस्था के आरटीई के नोडल को लगातार ऐसे विद्यालयों का निरीक्षण कर निरीक्षण प्रतिवेदन प्रस्तुत करने हेतु निर्देशित किया गया जिससे कि ऐसी सुविधा विहिन विद्यालयों की मान्यता निरस्त करने की कार्रवाई की जा सके। संस्था में उपस्थित शिक्षकों के द्वारा कोई भी डॉक्यूमेंट नहीं दिखाया गया जिस पर जिला शिक्षा अधिकारी के द्वारा सख्त नाराजगी व्यक्ति की गई। इसके पश्चात जिला शिक्षा अधिकारी महोदया के द्वारा कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय नागरदा का निरीक्षण किया गया उक्त विद्यालय में साफ-सफाई बहुत अच्छी पाई गई। किंतु लंबे समय से पदस्थ अधीक्षिका द्वारा पंजियां संधारण नहीं करने पर नाराजगी व्यक्त करते हुए दो दिवस के भीतर संपूर्ण पंजीयन संधारित कर कार्यालय में उपस्थित होने हेतु निर्देशित किया गया। जिला शिक्षा अधिकारी महोदया के द्वारा विद्यालय की मध्यान्ह भोजन का निरीक्षण किया गया एवं स्वयं चखकर मध्यान्ह भोजन की गुणवत्ता का परीक्षण किया गया, जिसमें बना हुआ मध्यान्ह भोजन गुणवत्तापूर्ण पाए जाने पर रसोइयों की तारीफ की गई किंतु मीनू के अनुसार खाना नहीं दिए जाने पर अधीक्षिका व रसोइयों को सख्त चेतावनी दी गई साथ ही साथ सभी सभी छात्राओं से उन्हें उपलब्ध होने वाली सुविधाओं के बारे में विस्तृत जानकारी ली गई। साथ ही विकासखंड शिक्षा अधिकारी सक्ति के आकस्मिक निरीक्षण के दौरान प्राथमिक शाला सेंदरी की श्रीमती रोहिणी सोनवानी एवं माध्यमिक शाला सेंदरी के समस्त स्टाफ 10:15 बजे तक अनुपस्थित मिले, प्राथमिक शाला कुरदा के मधुसूदन कास्यकार एवं चंद्रप्रकाश तिवारी ,माध्यमिक शाला कुरदा की श्रीमती संध्या सिंह क्षत्रिय अनुपस्थित मिली सभी अनुपस्थित शिक्षकों को वैधानिक करने का निर्देश जिला शिक्षा अधिकारी के द्वारा दिया गया।

7k network
Recent Posts

जांजगीर चांपा पुलिस को मिली बड़ी सफलता, पाकिस्तान समर्थित स्लीपर सेल का सदस्य गिरफ्तार, ISI से संपर्क के मिले सबूत पंजाब से आकर अकलतरा में रह रहा था युवक, महत्वपूर्ण लोकेशन और सूचनाएं पाकिस्तान भेजता था

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर सांसद लोकसभा क्षेत्र जांजगीर चांपा श्रीमती कमलेश जांगड़े जी के गरिमामय उपस्थिति में 21 जून 2026 को आज सामुदायिक भवन सक्ती में सुबह 7 बजे से जिला स्तरीय योग दिवस कार्यक्रम का हुआ आयोजन