शादी का झांसा देकर शोषण करने वाला युवक गिरफ्तार, महिला थाना की त्वरित कार्रवाई

==रिपोर्टर मोहित जाटवर 9174433705==

शादी का झांसा देकर शोषण करने वाला युवक गिरफ्तार, महिला थाना की त्वरित कार्रवाई
रायगढ़, 27 सितंबर।
महिला थाना पुलिस ने शादी का प्रलोभन देकर युवती का शारीरिक शोषण करने वाले आरोपी सनत झारा (23 वर्ष) को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। पुलिस ने आरोपी को उसके गांव एकताल से दबिश देकर पकड़ा और न्यायालय में पेश किया।
पीड़िता, जो पड़ोसी जिले की रहने वाली है और रायगढ़ में नौकरी करती है, ने 26 सितंबर को महिला थाना में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। आवेदन के अनुसार, आरोपी सनत झारा से उसकी पहचान कार्यस्थल पर हुई थी और अगस्त 2024 से वह शादी का झांसा देकर लगातार शारीरिक संबंध बनाता रहा। कई बार विरोध करने के बावजूद आरोपी ने जबरन संबंध बनाए और बाद में जातिगत कारण बताकर शादी से इंकार कर दिया इतना ही नहीं, 24 सितंबर को आरोपी ने रायगढ़ स्थित युवती के किराए के मकान में पहुँचकर मारपीट भी की।
पीड़िता की शिकायत पर महिला थाना पुलिस ने अपराध क्रमांक 28/2025 धारा 69, 115(2), 351(2) बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया। इसके बाद एएसआई सरस्वती महापात्रे के नेतृत्व में टीम ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया
यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक दिव्यांग पटेल और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आकाश मरकाम के मार्गदर्शन में की गई। टीम में एएसआई सरस्वती महापात्रे, प्रधान आरक्षक राजेश उरांव, आरक्षक संदीप भगत और मालती पैंकरा की विशेष भूमिका रही।

7k network
Recent Posts

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर सांसद लोकसभा क्षेत्र जांजगीर चांपा श्रीमती कमलेश जांगड़े जी के गरिमामय उपस्थिति में 21 जून 2026 को आज सामुदायिक भवन सक्ती में सुबह 7 बजे से जिला स्तरीय योग दिवस कार्यक्रम का हुआ आयोजन

घर में घुसकर अश्लील गाली करते हुए मारपीट करने वाले 5 बदमाशों को थाना पामगढ़ पुलिस ने दबोचा सिगरेट-राजश्री का पैसा मांगने पर बिगड़े हालात, घटना का वीडियो बनाने पर आरोपियों ने दी जान से मारने की धमकी सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया