छत्तीसगढ़ शिक्षक संघ द्वारा नवपदस्थ जिला समन्वयक श्री हरि राम जायसवाल का किया आत्मीय स्वागत एवं अभिनन्दन।

===चैनल प्रमुख हलधर रात्रे 7974343059===

छत्तीसगढ़ शिक्षक संघ द्वारा नवपदस्थ जिला समन्वयक श्री हरि राम जायसवाल का किया आत्मीय स्वागत एवं अभिनन्दन।

ईमानदारी एवं कर्तव्यनिष्ठा से गढ़ी बेदाग छवि, समग्र शिक्षा उन्नयन हेतु लिया संकल्प।

छत्तीसगढ़ शिक्षक संघ जिला इकाई जांजगीर-चांपा द्वारा नवपदस्थ जिला समन्वयक समग्र शिक्षा श्री हरि राम जायसवाल का कार्यभार ग्रहण करने पर जिला कार्यालय समग्र शिक्षा निवास में आत्मीय स्वागत एवं अभिनंदन किया गया।

समारोह का शुभारंभ पूर्व प्रांतीय संयोजक मनोज तिवारी एवं श्रीमती इंदु तिवारी दंपति द्वारा पुष्पगुच्छ एवं कौशेय वस्त्र भेंट कर किया गया। अपने उद्बोधन में श्री तिवारी ने कहा कि श्री जायसवाल ने 30 वर्ष से अधिक सेवाकाल में ईमानदारी और कर्तव्यनिष्ठा से बेदाग छवि का उदाहरण प्रस्तुत किया है और आगामी 9 माह की सेवा अवधि में भी वे शिक्षा जगत में उत्कृष्ट कार्य करेंगे।

इस अवसर पर संघ के जिला अध्यक्ष धन्य कुमार पाण्डेय, पूर्व प्रांतीय उपाध्यक्ष श्रीमती जयंती दुबे, श्रीमती निशा पटेल, सहायक समन्वयक हेमलता शर्मा, प्रांतीय मंत्री भुवनेश्वर देवांगन, जिला सचिव विजय थवाईत, सुकदेव सिदार, नारायण प्रसाद सूर्यवंशी, डॉ. रविन्द्र द्विवेदी, गुरु प्रसाद,लखन लाल कश्यप,रामकिशोर देवांगन, छवि कुमार पटेल,लक्ष्मीनारायण तिवारी, प्रदीप श्रीवास, जय तिवारी,मनबोध पटेल,मथुरा मधुकर सहित अनेक पदाधिकारी एवं शिक्षक साथियों ने पुष्पगुच्छ एवं कौशेय वस्त्र भेंट कर आत्मीय स्वागत किया।

स्वागत उद्बोधन में श्रीमती जयंती दुबे, हेमलता शर्मा,भुवनेश्वर देवांगन एवं छवि कुमार पटेल ने श्री जायसवाल के व्यक्तित्व और सेवाभाव की सराहना की। इसी क्रम में डॉ. रविन्द्र द्विवेदी ने काव्य-गीत प्रस्तुत कर कार्यक्रम को गरिमामय बनाया।

अपने संबोधन में जिला समन्वयक श्री हरि राम जायसवाल ने कहा कि “शिक्षा ही समाज की नींव है। जिले की समग्र शिक्षा के उन्नयन के लिए शिक्षक संघ तथा सभी संगठनों के सहयोग से मिलकर कार्य किया जाएगा।” उन्होंने अपनी बेदाग छवि एवं समर्पण भाव के अनुरूप जिले में सेवाएँ देने का संकल्प व्यक्त किया और सभी का आभार जताया।

अभिनंदन कार्यक्रम संघ के जिला अध्यक्ष एवं संचालक श्री धन्य कुमार पाण्डेय के कुशल नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम के अंत में सहायक समन्वयक दिनेश सोनवान ने उपस्थित शिक्षक साथियों के प्रति आभार व्यक्त किया।

उक्ताशय की जानकारी प्रांतीय मीडिया प्रभारी डॉ. रविन्द्र द्विवेदी ने दी।

7k network
Recent Posts

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर सांसद लोकसभा क्षेत्र जांजगीर चांपा श्रीमती कमलेश जांगड़े जी के गरिमामय उपस्थिति में 21 जून 2026 को आज सामुदायिक भवन सक्ती में सुबह 7 बजे से जिला स्तरीय योग दिवस कार्यक्रम का हुआ आयोजन

घर में घुसकर अश्लील गाली करते हुए मारपीट करने वाले 5 बदमाशों को थाना पामगढ़ पुलिस ने दबोचा सिगरेट-राजश्री का पैसा मांगने पर बिगड़े हालात, घटना का वीडियो बनाने पर आरोपियों ने दी जान से मारने की धमकी सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया